"Aam Aadmi Party" What happened last time The same will happen now in Local body electionssaid Capt Amarinder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

"आप" का पिछली बार जो हाल हुआ था वही अब होगा- कैप्टन अमरिंदर

khaskhabar.com: रविवार, 07 मई 2017 8:17 PM (IST)
अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को अमृतसर में बने वार ऑफ़ मेमोरियल का दौरा किया। उन्होंने अमर जवान ज्योति पर जाकर शहीदों को श्रधांजलि दी और श्रदासुमन अर्पित किये। इस मौके पर उन्होंने कई मुद्दों पर पत्रकारों से भी बात की। केजरीवाल मामले में उन्हाेंने कहा कि उनकी अपनी ही पार्टी के विधायक उन पर पैसे लेने के इलज़ाम लगा रहे हैं। नशे के बारे में कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इस मामले में टास्क फाॅर्स का निर्माण किया गया है । हेरोइन की सप्लाई कम हुई है साथ ही जो वायदे उन की पार्टी ने किये है वे जल्द ही पूरे करेंगे और अभी उन की सरकार को दो महीने हुए है और आने वाले समय में सारे काम करेंगे। शहीदों के परिवार के लिए एलान करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बेटी और बेटे को नौकरी का वादा किया है। वहीं बेअदबी के मामले में रंजित कमिशन कार्य कर रहे हैं, वहीं किसान कर्ज माफ़ी के मामले में उनका कहना है कि उन्होंने के किले के ऊपर एक लाख माफ़ किया है।साथ ही एक कमिशन पंजाब सरकार ने बिठाया है। पंजाब सरकार सारे क़र्ज़ माफ़ करेगी।
निकाय चुनाव पर आम आदमी के लड़ने के ऊपर उनका कहना है कि वेे पिछली बार भी पंजाब में चुनाव लड़ने के लिए आए थे और जो उनका हाल तब हुआ था वही अब होगा ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement